जिला स्तरीय मुखिया सम्मेलन-2023 का आयोजन आज सामुदायिक भवन सरायकेला में…
सरायकेला: संजय मिश्रा
Advertisements

Advertisements

सरायकेला। झारखंड शिक्षा परियोजना सरायकेला-खरसावां के तत्वावधान शुक्रवार को सरायकेला स्थित सामुदायिक भवन में जिला स्तरीय मुखिया सम्मेलन-2023 का आयोजन किया जाएगा।
उक्त जानकारी देते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी जितेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि समग्र शिक्षा सबको शिक्षा, अच्छी शिक्षा के मूल मंत्र के साथ नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम समग्र शिक्षा एवं नई शिक्षा नीति में पंचायती राज प्रतिनिधियों, स्थानीय प्राधिकार के महत्वपूर्ण कार्य एवं दायित्व के लिए जिला स्तरीय मुखिया सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सहभागिता के लिए जिले के सभी मुखिया को आमंत्रित किया गया है।
Related posts:

