Spread the love

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को कृषि मंत्री का अतिरिक्त प्रभार दिए जाने पर भाजपा नेता गणेश महाली ने जताया हर्ष…

सरायकेला: संजय मिश्रा ।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को कृषि मंत्री का अतिरिक्त प्रभार दिए जाने पर भाजपा नेता गणेश महाली ने हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अर्जुन मुंडा के दीर्घकालिक अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए कृषि मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार का जिम्मा सौंपा है। जो सरायकेला-खरसावां जिला के जिला वासियों के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने बताया कि अर्जुन मुंडा अब आदिवासी जनजातीय मंत्रालय के साथ-साथ कृषि मंत्रालय का कार्यभार भी संभालेंगे। और उनके नेतृत्व में जिले एवं राज्य सहित देश भर में कृषि क्षेत्र और किसानों का उत्तरोत्तर विकास संभव हो सकेगा।

Advertisements

You missed