Spread the love

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जिले के सात प्रखंड तथा एक नगर निकाय क्षेत्र में शिविर का हुआ आयोजन…

सरायकेला – संजय मिश्रा ।

Advertisements
Advertisements

जिला अंतर्गत सात प्रखंड तथा एक नगर निकाय क्षेत्र में “आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर आयोजित किया गया। खरसावां प्रखंड के रीडिंग पंचायत, राजनगर एदल, गम्हरिया प्रखंड के कांड्रा, चांडिल प्रखंड के धुनाबुरु, ईचागढ़ प्रखंड के लेपाटांड, कुकड़ू प्रखंड के कुकड़ू, नीमडीह प्रखंड के चलियामा पंचायत तथा नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत परिषद कपाली के वार्ड संख्या 14 में शिविर आयोजित कर विभिन्न योजनाओं के तहत योग्य लाभुकों के आवेदन प्राप्त किए गए। साथ ही विभिन्न विभाग से सम्बन्धित समस्याओं का निराकरण किया गया। जिले के विभिन्न क्षेत्र में आयोजित शिविर में 10,950 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए।

जिनमें 3400 से अधिक मामलो का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया। कार्यक्रम में पंचायत क्षेत्र के कई योग्य एवं जरूरतमंद महिला-पुरुषों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का ऑन द स्पॉट लाभ दिया गया। सर्वजन पेंशन योजना के अंतर्गत वृद्धजनों को वृद्धावस्था पेंशन की स्वीकृति पत्र दिया गया। साथ ही ठंड के मद्देनजर जरूरतमंद व्यक्तियों को कंबल दिए गए। वहीं स्कूल में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत 4500-4500 का चेक प्रदान किया गया। इसके अलावा झारखंड लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी से जुड़ी महिलाओं को परिचय पत्र दिया गया। साथ ही कई लोगों को मनरेगा जॉब कार्ड प्रदान किए गए।

मौके पर लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की सम्बन्ध में जानकारी दी गई तथा उसका अधिकाधिक लाभ लेने की अपील की गई।

प्राप्त आवेदन एवं निष्पादित मामले:-
खरसावां (रीडिंग) आवेदन- 1359 निष्पादन- 553.
राजनगर (एदल) आवेदन- 1277 निष्पादन- 536.
गम्हरिया (कांड्रा) आवेदन- 1162 निष्पादन- 224.
ईचागढ़ (लेपटांड) आवेदन- 2163 निष्पादन- 911.
नीमडीह (चलियामा) आवेदन- 1271 निष्पादन- 442.
चांडिल (धुनाबुरु) आवेदन- 2159 निष्पादन- 459.
कुकड़ू (कुकड़ू ) आवेदन- 1439 निष्पादन- 275.
नगर परिषद कपाली (वार्ड संख्या- 14) आवेदन- 123 निष्पादन- 00.

You missed