Advertisements
Spread the love

नामकुम थाना प्रभारी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर की बैठक, शराब पीकर गाड़ी चालने वालों पर होगी कार्रवाईः सुनील तिवारी…

नामकुम (अर्जुन कुमार ) । पिकनिक स्पॉट व चौक-चौराहों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नामकुम थाना परिसर में प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील तिवारी ने पदाधिकारियों, पेट्रोलिंग सहित अन्य टीमों के साथ बैठक की। थाना प्रभारी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पदाधिकारियों से कहा कि सभी चौक-चौराहों पर सिविल ड्रेस में तैनात होकर शराब पिकर उपद्रव करने वालों पर निगरानी करने, व सड़क पर तेजी गति से गाड़ी चालने वालों पर कार्रवाई करने व सड़क दुर्घटना होने पर टीम तैनाती करने को कहा। श्री तिवारी ने पदाधिकारियों से पिकनिक स्पॉटों पर निगरानी करते हुए लोगों से शराब पीकर गाड़ी ना चालने की अपील की है।

Advertisements

उन्होंने कहा शराब पीकर गाड़ी चालने वाले लोगों जांच के दौरान पकड़े जाने कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर सब इंस्पेक्टर रवि केशरी, धीरज कुमार, योगन्द्र प्रसाद सिंह, सुनील मण्डल, बबलू कुमार, एएसआई पिन्टू पासवान, संतोष कुमार, एस राय मोहन पाण्डेय, अजीत कुमार सहित अन्य थाना पदाधिकारी मौजूद थे।