Advertisements
Spread the love

सरायकेला थाना पुलिस ने नाले से बरामद की एक 45 वर्षीय युवक की शव…

संजय मिश्रा सरायकेला:

Advertisements

सरायकेला। सरायकेला थाना अंतर्गत सरायकेला नगर क्षेत्र के इंद्रटांडी मोहल्ले के समीप नाले से पुलिस ने एक शव बरामद किया है। जिसकी पहचान सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या दस निवासी 45 वर्षीय स्वरूप दित के रूप में की गई है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मृत्तक यहां अकेले ही रहता था। और वह नशे का भी आदी था। जिसे देखते हुए संभावना जतायी जा रही है कि नशे की हालत में नाली में गिर जाने से उसकी मौत हो गयी है।

इस संबंध में थाना प्रभारी अर्जुन उरांव ने बताया कि मृतक काफी नशा करता था, कहीं भी चोट के निशान नहीं है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी।

You missed