Advertisements

सुशील बेरा की आकस्मिक मृत्यु के बाद विधायक समीर मोहंती बेरा के परिवार से मिले…
विश्वकर्मा सिंह चाकुलिया:
Advertisements

चाकुलिया प्रखंड के बर्डीकानपुर गांव निवासी झामुमो कार्यकर्ता सुशील बेरा का विगत कल शारीरिक अस्वस्थता के कारण निधन हो गया. इसकी सूचना पाकर विधायक समीर मोहंती उनके आवास पहुंचकर परिवारजनों से मिलकर सांत्वना दिया तथा आर्थिक मदद की. साथ ही सुखा राशन उपलब्ध कराया. मृतक सुशील बेरा अपने पीछे दो बेटी व एक बेटा छोड़ गया. इस दौरान विधायक ने गहरा शोक प्रकट करते हुए हर दुख तकलीफ में परिवार के साथ खड़ा रहने का आश्वासन दिया.
दूसरी ओर विगत दिन धलभुमगढ़ के नूतनगढ़ में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से चोटिल हुए चाकुलिया के कुशमाटी निवासी निखिल नायक का चिकित्सा के दौरान उड़ीसा के कटक में निधन हो गया. शव घर पहुंचने पर विधायक कुशमाटी स्थित उनका आवास पहुंचे. परिवार जनों से मिलकर आर्थिक मदद की ओर गहरा दुख प्रकट किया.
Related posts:
SARAIKELA : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की सभा में परीक्षित महतो ने अपने समर्थकों के साथ थामा भाजपा...
सरायकेला - खरसावां : सुबह सुबह भूख खाना नहीं मिला तो पत्नी और बेटे की कर दी हत्या, आरोपी सुखराम मुंड...
राजनगर:दुर्गापूजा के मद्देनजर राजनगर बाजार में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी द्वारा विभिन्न होटलों में किय...

