Advertisements
Spread the love

खाद्य आपूर्ति विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने की समीक्षा, शत प्रतिशत योग्य लाभुकों को निश्चित समयावधी में खाद्य आपूर्ति विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं का लाभ प्रदान करने के दिए निर्देश…

सरायकेला संजय मिश्रा:

सरायकेला। उपायुक्त के निर्देशानुसार खाद्य आपूर्ति विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं का जिला आपूर्ति पदाधिकारी झुनू मिश्रा ने समीक्षा किया। गूगल मीट के माध्यम से आयोजित वर्चुअल बैठक में मुख्य रुप से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, सभी गोदाम प्रभारी, सभी DSG एवं अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

समीक्षा क्रम में पेट्रोल सब्सिडी योजना, सोना सोबरन धोती-साड़ी योजना, धान अधिप्राप्ति, ग्रीन राशन कार्ड, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना एवं धान खरीद इत्यादि का क्रमवार समीक्षा कर सम्बंधित पदाधिकारी को सरकार के कल्याणकारी योजनाओं से योग्य लाभुकों को ससमय लाभान्वित करने के निर्देश दिए गए।

समीक्षा क्रम में जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने ऐसे प्रखंड जहां राशन वितरण एवं सोना-सोबरन धोती साड़ी वितरण योजना अंतर्गत कार्य प्रगति धीमी पाई गई, वहां विशेष रूचि के तहत अभियान चलाकर लंबित कार्यों को निश्चित समयावधि में पूर्ण करने, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को योजनाओं के नियमित समीक्षा करने तथा ऐसे डीलर जिनके द्वारा कम राशन वितरण किया गया है, का गोदाम का स्टॉक निरीक्षण करते हुए जाँच प्रतिवेदन जिला मुख्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिया गया।

इसकी साथ ही सभी गोदाम प्रभारी को सभी राशन डीलरों के पास चना दाल की आपूर्ति करने तथा सभी कार्डधारियों के बीच 1-1 kg चना दाल का वितरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को डीजीएमएस पोर्टल पर पेंडिंग शिकायतों का नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

You missed

#दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका देवघर धनबाद पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक पर्यावरण/ग्लोबल वार्मिंग/वृक्षारोपण पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मौसम और मानसुन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

घाटशिला : मंच ‘सक्रिय संवेदना’ ने घाटशिला शहरी क्षेत्र के अव्यवस्थित ड्रेनेज पर कहा