Advertisements
Spread the love

दिव्यांग बच्चों को भारतीय मुस्लिम एकता ट्रस्ट के द्वारा कम्बल और राशन वितरित…

HDFC बैंक दुमका के कर्मियों ने भी बढ़ाया मदद‌ को हाथ…

दुमका सयुब अंसारी:
दुमका के श्री अमड़ा में स्थित जिला दृष्टिहीन आवास में रह रहे छात्रों के लिए कंपकंपाती ढंड को देखते हुए शिकारीपाड़ा के भारतीय मुस्लिम एकता ट्रस्ट द्वारा कम्बल और राशन के लिए नगद राशि का सहयोग किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष आफताब अंसारी ने कहा कि खासकर दिव्यांग लोगो के लिए समाज के लोगो को विशेष ध्यान देना चाहिए।

Advertisements

असल मायने में ये लोग ही मदद के मुश्तहिक है। इनकी देखभाल करना न सिर्फ सरकार की जिम्मेदारी है बल्कि इंसानियत के नाते हम सब भी इनके जिम्मेदार है। ट्रस्ट अध्यक्ष आफताब अंसारी के साथ दुमका के hdfc बैंक के ब्रांच मैनेजर कुमार विवेक ,असिस्टेंट मैनेजर सद्दाम अंसारी, और नजरुल अंसारी मौजूद थे।

बताते चलें कि भारतीय मुस्लिम एकता ट्रस्ट शिकारीपाड़ा वर्तमान समय में गरीबों और जरूरतमंद लोगों की मदद करने में हमेशा एक कदम आगे है। चाहे मामला लड़की की शादी का हो या गंभीर बीमारी से पीड़ित रोगी का। ट्रस्ट अपने सदस्यों से मिलकर अपने सीमित संसाधनों से समाज के जरूरत मंदों को मदद करने में लगी हुई है। बड़े बड़े धन कुबेरों को भी इससे सीख लेकर समाज में मौजूद गरीबों की मदद करनी चाहिए।

You missed