Advertisements
Spread the love

प्रशासनिक पदाधिकारी को पूजित अक्षत कलश देकर आमंत्रण किया गया…

सरायकेला संजय मिश्रा:

सरायकेला। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं द्वारा चलाए जा रहे गृह संपर्क महा अभियान के तहत रविवार को श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के निमित्त पूजित अक्षत कलश देकर आमंत्रण किया गया।

इसके तहत श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के सत्यनारायण अग्रवाल, नारायण कुमार, ललित चौधरी एवं मुकेश कुमार द्वारा पदाधिकारियों को पुजित अक्षत कलश देते हुए आमंत्रण किया गया।

You missed