पुस्तक कहानी छऊ की —–
सरायकेला-खरसावां(संजय मिश्रा) स्थानीय पत्रकार सह छऊ नृत्य कला के जानकार दीपक दारोगा ने अपने द्वारा लिखे गए पुस्तक कहानी छऊ की को पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को भेंट किया। स्थानीय सर्किट हाउस में उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री को अपने द्वारा लिखित पुस्तक भेंट करते हुए सरायकेला की विश्व प्रसिद्ध छऊ नृत्य कला के विषय में जानकारी दी। कहा कि अपनी कला में शास्त्रियता के साथ सभी नवरस एवं संस्कृति को समेटे विश्व प्रसिद्ध छऊ नृत्य कला अपने आप में कला का संपूर्ण संसार है। जिसके कला एवं कलाकार हित में विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास किए जाने और उत्थान करने एवं संरक्षण की आवश्यकता भी है। इस अवसर पर सरायकेला नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी एवं एसटी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शिव शंकर उरांव भी मौजूद रहे।
Advertisements

Advertisements

Related posts:
Saraikela : आवास पर पहुंचकर सांसद गीता कोड़ा एवं पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने स्वर्गीय तपन बागची क...
SARAIKELA NEWS : उत्कल सम्मेलनी ने नपं अध्यक्षा को ज्ञापन सौंपकर दुकानों और प्रतिष्ठानों की उड़िया भ...
भक्तों के कंधों पर सवार होकर महाप्रभु पहुंचे श्री मंदिर; भक्तों को दर्शन देते हुए गए चातुर्मास शयन क...

