Advertisements

सब सुख लहै तुम्हारी सरना तुम रक्षक काहू को डरना, गणतंत्र दिवस पर क्षेत्र में भगवान भोलेनाथ भी फल एवं फूलों से राष्ट्रीय ध्वज में सजे रहे…
सरायकेला (संजय मिश्रा)। गणतंत्र दिवस पर राष्ट्र प्रेम का भाव लोगों के दिलों के साथ-साथ भगवान भक्ति के साथ भी जुड़ा रहा। जहां भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का फल एवं फूलों से राष्ट्रीय ध्वज के रूप में भव्य श्रृंगार किया। इस अवसर पर संध्या श्रृंगार कार्यक्रम में कुदरसाई बाबा शिव भक्त मंडली द्वारा कुदरसाई स्थित बाबा बुद्धेश्वर भोलेनाथ का फल एवं फूलों से भव्य श्रृंगार किया गया। इसी प्रकार इंद्रटांडी स्थित बाबा बामदेव महादेव का भी भक्तों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज रूप में फूलों से श्रृंगार किया गया। उक्त शिवालयों में देर रात तक भक्त बाबा भोलेनाथ के श्रृंगार के दर्शन के लिए पंहुचते रहे।
Advertisements

Related posts:

