Advertisements
Spread the love

सांसद गीता कोड़ा ने छोड़ा कांग्रेस का दामन,थामा BJP का दामन…

राॅची (अर्जुन कुमार) : झारखंड में कांग्रेस की इकलौती सांसद गीता कोड़ा ने BJP का दामन थाम लिया है। वह चाईबासा से कांग्रेस की सांसद थी। वहीं कांग्रेस ने उन्हें प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाया था। आज रांची में उन्होंने BJP की सदस्यता ली। साल 2009 से उनका राजनीतिक सफर शुरू हुआ।

इसी साल जगन्नाथपुर सीट से BJP प्रत्याशी को हराकर वह पहली बार विधायक बनी थी। वहीं साल 2019 में वह कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में लोकसभा चुनाव जीती थी। वह झारखंड के पूर्व CM रहे मधु कोड़ा की पत्नी हैं। मधु कोड़ा के जेल जाने के बाद वह पॉलिटिक्स में एक्टिव हुई।

You missed