Spread the love

भाजपा नेत्री डॉ सुनीता ने नारी शक्ति वंदन संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया…

 

जमशेदपुर   केंद्र सरकार के द्वारा पूरे देश भर में चलाए जा रहे नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप पर नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के प्रभारी डॉ सुनीता देवदूत सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर महिलाओं के लिए संवाद किए।
धालभुमगढ़ प्रखंड के अंतर्गत नरसिंहगढ़ अग्रेशन भवन में बड़ी सान से मनाया गया । कार्यक्रम में नारी शक्ति वंदन के जिला टोली के साथ मंडल अध्यक्ष विमल कालिंदी ने की अध्यक्षता में की गई, कार्यक्रम में सर्वप्रथम डॉ सुनीता ने समाज में उच्च पदों एवं सामाजिक कार्य में बढ़-चढ़ कर काम कर रहे महिलाओं को अंगवस्त्र से सम्मानित कर उनका हौसला अफजाई कि।

Advertisements
Advertisements

ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला मोर्चा द्वारा ‘‘नारी शक्ति संवाद‘‘ अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के तहत आज 12:00 बजे प्रधानमंत्री आदरणीय मोदी जी द्वारा नारी शक्ति संवाद कार्यक्रम को संबोधित किए,जो धलभुमगढ़ प्रखंड के अंतर्गत नरसिंहगढ़ अग्रेशन भवन में प्रधानमंत्री के संबोधन का लाईभ प्रसारण सुना गया ।। जहां क्षेत्र के सैकड़ो महिला बढ़ चढ़कर कर हिस्सा ली, महिला को संबोधित करते हुए डॉक्टर सुनीता देवदूत सोरेन ने कहा की हम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आभार प्रकट करते हैं

जिन्होंने जिन महिलाओं को पीएम आवास योजना, उज्ज्वला योजना, पीएम सम्मान निधि योजना एवं बच्ची लोगों के लिए सुकन्या समृद्धि योजना जैसी कई बड़ी – बड़ी योजनाओं से जोड़ा. और आप सारे महिला से भी यह अपील करते हैं कि आप अपने बच्चों को पहले शिक्षा से जुड़े शिक्षा वो पहला कदम है जिससे एक नारी सक्षम हो सकती है. बेटी को उड़ान का मौका दे उन्हें सर्पोट करे और उन्हें आगे बढ़ाए. क्योंकि जब एक महिला शिक्षित होती है तो वो किसी भी विपरित परिस्थिति में निकलने में सक्षम रहती है. साधन, परिवेश, पस्थितियों में फर्क हो सकता है लेकिन जिनमें हौसला होता है, वो अपने रास्ते स्वयं बना लेती हैं।

मौके पर मुख्य रूप से मौजूद रहे मंडल अध्यक्ष बिमल कालिंदी सरोज साहू,पंचायत समिति सदस्य प्रदीप राय एवं आशा सीट अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष नौशाद अहमद, एससी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विमल कुमार कालिंदी ,जिला मंत्री गौर चंद्र पात्रो, मंडल महामंत्री कांतो मानकी,ग्राम प्रधान वासुदेव सिंह, भाजपा नेता पिंटू गुप्ता, रूपाली दास,रूपा दास, बनुश्री दास, निहार दत्ता,सुब्रतो दास,असीम दास साथ सैकड़ो महिला उपस्थित थी ।

Advertisements

You missed