Advertisements

जिला कांग्रेस ने मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से मिलकर आदित्यपुर में व्याप्त जल संकट से अवगत कराया…
सरायकेला:संजय मिश्रा
Advertisements

सरायकेला। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल गांजिया बैराज पहुंचकर झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से मिलते हुए वार्ड संख्या 17 समेत आदित्यपुर में व्याप्त जल संकट से अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा।
मौके पर अंबुज कुमार द्वारा मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को अंग वस्त्र प्रदान कर उनका अभिनन्दन किया गया. मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने बहुत जल्दी जल संकट के समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि जल संकट के समाधान हेतु विस्तृत जानकारी मंगा रहे हैं.
आदित्यपुर को जल संकट से निजात दिलाया जाएगा. मौके पर पार्टी के सुरेश धारी, विजय झा, पंकज कुमार, रमाशंकर पाण्डेय, मुकेश श्रीवास्तव, राहुल यादव एवं राकेश कुमार उपस्थित रहे.
Related posts:
सरायकेला : छऊ नृत्य कला में विशिष्ट योगदान के लिए जिले के तीन युवा कलाकारों का चयन सीनियर स्कॉलरशिप ...
राँची : एक्यूप्रेशर पुस्तिका का विमोचन रांची लोक सभा सांसद रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने किया
नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल के वार्षिक खेल में उत्साह, शिक्षा के साथ खेलकूद पर जोर, बच्चों के सर्वांगी...

