Spread the love

चांडिल वासियों को पीएम मोदी ने दी एक और नई साप्ताहिक ट्रेन की सौगात…

चांडिल:परमेश्वर साव

Advertisements
Advertisements

प्रधानमंत्री मोदी ने चांडिल वासियों को एक और नई ट्रेन की सौगात दी है। बता दें कि शुक्रवार को पूरी से चलकर क्योंझर चाईबासा नई रेल लाइन से होकर आनंद विहार को जाने वाली 18427/18428 पुरी आनंद विहार एक्सप्रेस(साप्ताहिक)नई ट्रेन की शुरुआत हो गई है । इस क्रम में आज चांडिल स्टेशन परिसर में ट्रेन का भव्य स्वागत हुआ। वहीं रांची सांसद संजय सेठ और आद्रा डीआरएम सुमित नरूला ने संयुक्त रूप से उक्त ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

ट्रेन का ठहराव चांडिल स्टेशन में पुरी से आनंद विहार जाने के क्रम मे प्रत्येक शनिवार रेलवे समय के अनुसार दोपहर 14:48 बजे और आनंद विहार से पुरी जाने के क्रम मे प्रत्येक सोमवार को दोपहर 12:15 बजे दिया गया है। आनंद विहार एक्प्रेस नई ट्रेन की शुरुआत होने से चांडिल वासियों को नई दिल्ली और खास करके चाईबासा से क्योंझर होकर पूरी जाने के लिए सुविधा होगी।

वहीं कार्यक्रम के पश्चात डीआरएम सुमीत नरूला ने बताया की आगे भी चांडिल स्टेशन को कई सौगात मिलने वाली है यहां यात्रियों की सुविधा के लिफ्ट का निर्माण कार्य चल रहा है जो बहुत जल्द पूरा होगा। इस दौरान कांके के पूर्व विधायक राजकुमार पाहन, रांची के निवर्तमान उप मेयर संजीव विजयवर्गीय, दिवंगत पूर्व विधायक साधुचरण महतो की धर्मपत्नी सारथी महतो, डीआरयूसीसी दिवाकर सिंह सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

Advertisements

You missed