Advertisements
Spread the love

जिप सदस्य शंभू मंडल ने एक दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का किया उद्घाटन…

सरायकेला:संजय मिश्रा 

Advertisements

सरायकेला। सरायकेला प्रखंड के मुंडाटांड पंचायत अंतर्गत केंदटांड गांव स्थित फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित एकदिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर और फुटबॉल को किक मार कर किया।

मौके पर उन्होंने फुटबॉल खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि सच्चे लगन और खेल भावना के साथ खेला गया खेल सफलता दिलाता है। उन्होंने कहा कि जिले में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। आवश्यकता है कि उन्हें उचित मंच और अवसर देकर उनकी प्रतिभा को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर निखारने का अवसर दिया जाए।

इस अवसर पर सूरज महतो, वासुदेव महतो एवं जयप्रकाश महतो मुख्य रूप से उपस्थित रहे। आयोजक कमेटी के अशोक महतो, राधेश्याम महतो, चिन्मय महतो, प्रदीप महतो एवं फाल्गुनी महतो ने आयोजन के सफल संचालन में सराहनीय भूमिका निभाई।

You missed