Advertisements
Spread the love

श्री श्री महावीर अखाड़ा नवयुवक समिति के अध्यक्ष बने पंकज सिंह…

सरायकेला:संजय मिश्रा

सरायकेला। श्री श्री महावीर अखाड़ा नवयुवक समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक जमालपुर सतबहिनी स्थित शिव हनुमान शीतला मंदिर प्रांगण में की गई। भगवान सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई उक्त बैठक में सर्वसम्मति से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष रामनवमी विधिवत पूजा अर्चना के साथ धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में पुराने समिति को भंग करते हुए सर्वसम्मति से नई समिति का गठन किया गया।

जिसके तहत पंकज सिंह को अध्यक्ष, चंदन सिंह को युवा अध्यक्ष, राघवेंद्र सिंह एवं कृष्णा यादव को कोषाध्यक्ष, माणिकचंद्र दास एवं अनिल प्रसाद को उपाध्यक्ष, ब्रजेशपति त्रिपाठी एवं सुदर्शन प्रसाद को सचिव, अनुज सिंह, जितेंद्र सिंह एवं रामा यादव को सह सचिव, राकेश यादव को युवा उपाध्यक्ष एवं मधुसूदन सिंह को मीडिया प्रभारी बनाया गया। बैठक में सुरेंद्र पांडे, अनिल सिंह, अशोक सिंह एवं कमलकांत मलिक सहित अन्य सभी उपस्थित रहे।

You missed