Advertisements
Spread the love

सीनी रेलवे स्टेशन पर खुलेगा प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र; पीएम मोदी आज करेंगे ऑनलाइन उद्घाटन; बेहद ही सस्ते दामों में मिलेगी दवाओं की सुविधा…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला। क्षेत्र के महत्वपूर्ण सीनी रेलवे स्टेशन पर प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र संचालित होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को प्रातः 8:00 बजे उक्त प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे।

इस संबंध में जानकारी देते हुए इंचार्ज सीआई एसके झा ने बताया कि उक्त प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के संचालित होने से बेहद ही कम कीमत पर लोगों को महंगी से महंगी दवाइयां उपलब्ध हो सकेगी। विशेष रूप से जरूरतमंद गरीब जनों को प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का बेहतर लाभ मिल सकेगा।