Advertisements
Spread the love

जिला बार एसोसिएशन भवन में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस…

सरायकेला:संजय मिश्रा

सरायकेला: जिला बार एसोसिएशन सरायकेला के भवन में सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। महिला दिवस के दिन 8 मार्च को न्यायालय में अवकाश रहने के कारण जिला बार एसोसिएशन द्वारा 11 मार्च सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस मौके पर जिला बार एसोसिएशन के भवन में उपस्थित सभी महिला अधिवक्ताओं को सम्मान देते हुए उनके योगदान की सराहना की गई।

सरायकेला जिला बार एसोसिएशन में वर्तमान लगभग 10 महिला अधिवक्ता है जो न्यायालय के कार्य में दक्षता पूर्व कानूनी सहयोग करते हुए संगठन के कार्य में भी सक्रिय रहती है। सम्मान समारोह की अध्यक्षता जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभात कुमार ने की।

इस मौके पर जिला बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष ओम प्रकाश, सचिव देवाशीष ज्योतिषी, वरीय अधिवक्ता केपी दुबे, आशीष पात्रा, अनिल सिंह, जे एन पंडा, शंकर सिंहदेव, राजकुमार साहू, राम गोविंद मिश्रा, दिलीप साहु, राज कुमार पांडे, सिद्धार्थ कुमार सहित दर्जनों अधिवक्ता शामिल रहे। महिला दिवस पर जिला बार एसोसिएशन सरायकेला की महिला अधिवक्ता नैना पहाड़ी, रिंकू कुमारी सिंह, शेफाली मंडल, उषा रानी दास, सुखमति हेंसा, गुड्डी प्रीति ममता महंती आदि उपस्थित रही।

You missed