Spread the love

लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर पीठासीन पदाधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements
Advertisements

सरायकेला। आगामी लोकसभा चुनाव-2024 के तहत सरायकेला खरसावां जिले में प्रशिक्षण कोषांग द्वारा आज 9 प्रखंडों के पीठासीन पदाधिकारियों का प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ। इसके तहत प्रथम पाली में चांडिल अनुमंडल के कुकरू प्रखंड से 50 पुरुष एवं 6 महिला, चांडिल प्रखंड से 169 पुरुष एवं 46 महिला, नीमड़ीह प्रखंड से 102 पुरुष एवं 15 महिला, ईचागढ़ प्रखंड से 108 पुरुष एवं 19 महिला पीठासीन पदाधिकारी उपस्थित हुए।

वहीं दूसरी पाली में सरायकेला अनुमंडल के सरायकेला प्रखंड से 150, खरसावां प्रखंड से 129, राजनगर प्रखंड से 121, कुचाई प्रखंड से 95, गम्हरिया प्रखंड से 249 पीठासीन पदाधिकारी को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में 9 प्रखंडों से कुल 215 महिला पीठासीन पदाधिकारी भी प्रशिक्षण प्राप्त किए।

प्रशिक्षण देने वालों में तरुण कुमार सिंह, ब्रजमोहन यादव, मनोज कुमार सिंह, राजेश मिश्रा, अजीत कुंभकार, जयदेव त्रिपाठी, अविनाश कुमार मिश्रा, श्याम सुंदर पाल, अरविंद कुमार, खिरेंद्र मुर्मू, नयन मनी दास, आशीष कुमार मल्लिक, दिनेश कुमार दास, सुदीप मुखर्जी, सुधाकर ठाकुर, सुखलाल मार्डी, प्रभाशंकर तिवारी, परमेश्वर महतो, विचित्रानंद प्रधान, गणेश सरदार, अनूप कुमार मंडल, प्रदीप कुमार माजी, पूर्ण चंद रजक, आलोक कुमार, घनश्याम महतो, इंदू भूषण प्रसाद, शुभाशीष कुमार सेन, दैत्यारी लेंका, करम सिंह मुंडा, मनोरंजन महतो, मधुसूदन प्रमाणिक, सम्मिलित हुए।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी पीठासीन पदाधिकारी को मतदान के पूर्व, मतदान के दौरान एवं मतदान के पश्चात होने वाली तैयारी के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही सभी को ईवीएम हैंड्स ऑन कराया गया। बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट, वीवीपैट के बारे में विस्तार से बताते हुए उन्हें जोड़ने एवं सीलिंग की प्रक्रिया बताई गई।

पोस्टल बैलट द्वारा मतदान करने की प्रक्रिया बारीकी से बताया गया। इसके साथ साथ पीठासीन द्वारा छः प्रकार के लिफाफा में भरे जाने वाले अलग-अलग प्रकार के प्रपत्रों एवं सामग्री की विस्तृत जानकारी दी गई।

You missed