Spread the love

होली व डोल मेला को लेकर टाटीसिलवे थाना में शांति समिति की बैठक, हुड़दंगियों पर रहेगी नजर…

रांची:अर्जुन कुमार

नामकुम । टाटीसिलवे थाना परिसर में बुधवार को होली व डोल मेलवको लेकर शांति समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी मनोज कुमार ने की. बैठक में विभिन्न संप्रदायों के गणमान्य लोग मौजूद थे. इस दौरान थाना प्रभारी ने शांति समिति के सदस्यों से आपसी प्रेम एवं भाईचारे के साथ रंगोत्सव मनाने की अपील की.

Advertisements
Advertisements

होली त्योहार को लेकर टाटीसिलवे का इतिहास सदा ही सौहार्दपूर्ण व शांतिप्रिय रहा है. इसलिए अपनी पहचान को बरकरार रखते हुए सद्भाव के साथ होली का त्योहार मनाएं । उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू है और इसको देखते हुए सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखी जा रही है.

साथ ही रंगों के इस पावन त्यौहार में हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी.  सभी समुदाय के लोगों से शांतिपूर्ण वातावरण में उत्सव मनाने की अपील की. बैठक का धन्यवाद ज्ञापन टाटी मुखिया कृष्णा पहान ने किया ।

मौके पर नामकुम उप प्रमुख वीना देवी आजसू वरिष्ठ नेता जितेन्द्र सिंह टाटी मुखिया कृष्णा पहान चतरा ग्राम प्रधान क्रिस्टो कुजुर अर्चना मिश्रा गिरधर मिश्रा मानकी जितेंद्र शाही सनिल जॉय राजेन्द्र महतो राजेन शाहू ब्रजेश कुमार एस आई भवेश कुमार मिन्टू कुमार राजकुमार यादव समेत कई गणमान्य मौजूद रहें ।

You missed