आदित्यपुर दिंदली बस्ती में बीती रात एक युवक ने फांसी की आत्महत्या…
सरायकेला:जगबंधु महतो
Advertisements

Advertisements

सरायकेला जिला के आदित्यपुर थाना अंतर्गत दिंदली बस्ती में बीती रात एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का नाम रूपेश महतो है। जो सरायकेला का रहने वाला बताया जा रहा है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक यहां रहकर परीक्षा की तैयारी कर रहा था। परिजनों ने बताया कि रात करीब 1:30 के आसपास उन्हें रूपेश के फांसी लगाने की सूचना मिली। यहां पहुंचा तो गमछे के सहारे रूपेश को फंदे पर झूलता पाया।
युवक ने आत्महत्या क्यों की इसका खुलासा फिलहाल नहीं हो सका है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

