Advertisements
Spread the love

छोटा गम्हरिया पंचायत भवन में स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन, 200 से अधिक लोगों की हुई जांच…

 

आदित्यपुर: जगबंधु महतो

सरायकेला जिला के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत छोटा गम्हरिया पंचायत भवन में जीवन ज्योति अस्पताल की ओर से एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया ।शिविर का विधिवत उद्घाटन उप मुखिया रेनू देवी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर उपस्थित चिकित्सक डॉ रंजीत कुमार द्वारा 200 से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें चिकित्सीय सलाह दी गई।

इसके अलावा शिविर में लोगों को स्वास्थ्य से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। इसमें मुख्य रूप से बोन मिनरल डेंसिटी टेस्ट, यूरिक एसिड टेस्ट, जनरल चेक अप किया गया। शिविर के सफल आयोजन में अस्पताल के सुजीत अग्रवाल, कृपानंद झा, आरती कुमारी, बृजेश कुमार सिंह ,आदि का प्रमुख योगदान रहा । इस मौके पर पंचायत की वार्ड सदस्य अनीता देवी ,सुनीता देवी, पूर्णिमा महतो, पंचायत समिति सदस्य विकास शर्मा, समाजसेवी माधव महतो आदि उपस्थित थे।

You missed