Advertisements
Spread the love

हाईवा और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो हुए घायल; एक की स्थिति नाजुक…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला। सरायकेला थाना अंतर्गत घाघी मोड़ के समीप शुक्रवार की देर दोपहर तकरीबन 3:00 बजे घटी एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक नारायणपुर निवासी 20 वर्षीय सुजय महतो और 22 वर्षीय प्रदीप महतो गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें प्रदीप महतो की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

दोनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जमशेदपुर के एमजीएम के लिए रेफर कर दिया गया है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सुजय महतो और प्रदीप महतो अपने किसी काम से सरायकेला आए हुए थे। वापस लौट के क्रम में घाघी मोड़ के समीप सामने से आ रही हाईवा से उनकी बाइक की सीधी टक्कर हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही सरायकेला थाना के प्रभारी थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। और स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों घायलों को सदर अस्पताल भिजवाया। इस दौरान त्वरित एंबुलेंस सेवा उपलब्ध नहीं होने पर ग्रामीणों में रोष भी देखा गया।