Advertisements
Spread the love

‘रोज-रोज लड़ाई का किस्सा ही खत्म’, पति ने 16 लाख की सुपारी देकर पत्नी की हत्या की रज दी साजिश…

आदित्यपुर (कल्याण पात्रा/जगबंधु महतो)

Advertisements

जमशेदपुर की व्यवसायी रवि अग्रवाल की पत्नी ज्योति अग्रवाल की हत्या की गुत्थी को सुलझाने में सरायकेला पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली । सरायकेला के एसआईटी की टीम ने एन एच 33 चांडिल में हुई ज्योति अग्रवाल की हत्या की हर पहलु पर पुलिस नजर रख रही थी की रवि अग्रवाल के ससुराल पक्ष से चण्डिल थाना में हत्या का मामला दर्ज किया गया जिससे ममाले को एक नया मोड़ दे दिया ।

जिसके अधार पर पुलिस ने पुछताछ और छापामारी शुरू कर दी । इस दौरान रवि अग्रवाल सहित उनके पुरने ड्राईवर मुकेश मिश्रा और चार आरोपीयों की सुराग पुलिस को मिली । वही रवि अग्रवाल, शूटर पंकज कुमार सहानी, रोहित कुमार दुबे व मुकेश मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और मामले की पुछताछ के दौरान रवि अग्रवाल ने अपने अपराध को स्वीकार किया। वही एसपी एस मनीष टोप्पो ने प्रेस कांफ्रेस में खुलासा किया की दोनो पति पत्नी में आपसी सबंध सही नहीं थी ।

जिसके कारण मृतिका ज्योति अग्रवाल और आरोपी पति रवि अग्रवाल की छोटी मोटी बातों को लेकर रोजाना आपसी झगड़े होते थे । रवि अग्रवाल मृतिका की लड़ाई से तंग आकर पत्नी की हत्या के लिए 16 लाख रूपये की सुपारी देकर हत्या की साजिश रचा ।

You missed