Spread the love

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे सरायकेला; भाजपा जिला कार्यालय में कामकाजी बैठक कर कार्यकर्ताओं में भरे जोश…

पीएम मोदी के 10 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियां को लेकर भाजपा उतरी है लोकसभा चुनाव में: बाबूलाल मरांडी…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी रविवार को सरायकेला पहुंचे। जहां पार्टी जिला कार्यालय में उनकी अध्यक्षता में एक कामकाजी बैठक संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मतदान के दिन मत का प्रतिशत कैसे बढ़े हमें इस बात का ख्याल रखना है। हमें समाज के विभिन्न वर्गों में व्यापक जन संपर्क अभियान चलाना है। हमें सभी लाभार्थियों से संपर्क करना है।

उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष से भाजपा संगठन चुनावी तैयारियों में लगा हुआ है। किसी राजनैतिक कार्यकर्ता के लिए चुनाव का समय इमर्जेंसी ड्यूटी होता है। हम कार्यकर्ताओ को हमेशा तैयार रहना है। बैठक को संबोधित करते हुए वर्तमान सांसद सह भाजपा प्रत्याशी श्रीमती गीता कोड़ा ने कहा कि आपके प्रत्याशी को आप जब भी ढूंढेंगे तब वह आपके बीच हमेशा मौजूद रहेगी। उन्होंने कहा कि हमें अफवाह पर ध्यान नहीं देना हैऋ हमें एकजुटता से चुनाव में जुट जाना है।

इस अवसर पर प्रेस से मिलते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व और मोदी सरकार के पिछले 10 वर्षों के कार्यकाल को लेकर भारतीय जनता पार्टी झारखंड के सभी 14 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी देते हुए चुनाव के मैदान में उतरी है। और इसमें जनता का अपार समर्थन उनके साथ है। उन्होंने इंडी गठबंधन पर बोलते हुए कहा कि उनको चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार ही नहीं मिल पा रहा है। जिनके कारण अभी तक उम्मीदवार की घोषणा भी नहीं हो पाई है।

वहीं सांसद सह सिंहभूम लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती गीता कोड़ा ने कहे कि उनका जनसंपर्क लगातार जारी है। जिसमें लोगों का अपार समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व को स्वीकार कर रहे हैं।

संपन्न हुए बैठक में मधु कोड़ा, श्रीमती गीता कोड़ा, गीता बालमुचू, सुबोध कुमार गुड्डू, उदय सिंहदेव, बिनोद श्रीवास्तव, शैलेंद्र सिंह, मनोज कुमार चौधरी, बॉबी सिंह, गणेश महाली, अनंत राम टुडू, रमेश हांसदा, राकेश सिंह, मीनाक्षी पटनायक, राजा सिंहदेव, हरिकृष्ण प्रधान, सुनिल श्रीवस्ताव, कुबेर सारंगी, चामी मुर्मू, शंभू मंडल, रितिका मुखी, मनोज तिवारी, राकेश मिश्रा, ललन शुक्ला, सूर्या देवी, सोहन सिंह, निरंजन मिश्रा, कृष्णा प्रधान, संजय सरदार, रश्मि साहू, अभिषेक आचार्या, पंकज कुमार, बिरेंदर सिंह, अमितेश अमर, अमित सिंहदेव, बिमल साहू, खिरोद महतो, नारायण महतो, बद्री दरोगा, मनोज महतो, देवेश महापात्रा, अमन प्रसाद एवं राजकुमार सिंह सहित सभी मंडल के शक्तिकेंद्र प्रभारी, संयोजक सह- संयोजक एवं बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे। बैठक दो सत्र में सम्पन्न हुई।

Advertisements

You missed