Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Spread the love

राजकीय चैत्र पर्व छऊ महोत्सव-2024 के समारोह पूर्वक आयोजन को लेकर उपायुक्त ने की बैठक…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

सरायकेला। कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग व राजकीय नृत्य कला केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले राजकीय चैत्र पर्व “छऊ महोत्सव” 2024 के आयोजन की तैयारी को लेकर जिला समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त रविशंकर शुक्ला की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आहूत की गई।

बैठक में मुख्य रुप से पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो, उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बरतीयार, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला सुनील कुमार प्रजापति, विभिन्न विभाग के वरीय पदाधिकारी तथा समिति सदस्य उपस्थित रहे। समीक्षा के क्रम में आदर्श आचार सहिता को ध्यान में रखते हुए शांतिपूर्ण वातावरण में स्थानीय रीति-रिवाज पूजा अर्चना के साथ धूम-धाम से महोत्सव सम्पन्न कराने पर बिंदुवार चर्चा किया गया।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने मुख्य कार्यक्रम स्थल भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम सरायकेला के साफ-सफाई, कार्यक्रम स्थल पर पेयजल, चलन्त शौचालय, विधुत आपूर्ति, चिकित्सा दल, अग्निशामक दल की उपस्थिति आदि को लेकर सम्बन्धित पदाधिकारी को निर्देशित किया।

इस दौरान उपायुक्त ने झारखण्ड समेत विभिन्न राज्यों से समारोह में उपस्थित होने वाले कलाकारों के आवागमन, उनके आवासन तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां ससमय पूर्ण करने तथा अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला एवं कार्यपालक पदाधिकारी सरायकेला को कलाकारों के आवासन हेतु किये जा रहे व्यवस्था का स्थल निरीक्षण कर जायजा लेने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने राजकीय चैत्र पर्व “छऊ महोत्सव -2024” में स्थानीय कलाकार के परिवार को निश्चित रुप से आमंत्रित करने, सभी कलाकारों, कला दल सदस्यों, पद्म अवार्ड से सम्मानित सदस्यों को सम्मानित करने की बात कही। साथ ही सभी विभागीय पदाधिकारी, समिति सदस्यों को आपसी तालमेल स्थापित कर सभी तैयारियां ससमय पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उपायुक्त ने कहा कि छऊ नृत्य से जुड़ी विभिन्न पूजा एवं परंपराओं में किसी तरह की परिवर्तन नहीं किया जाएगा। 11, 12 तथा 13 अप्रैल को आयोजित होने वाले कार्यक्रम का उद्घाटन प्रमण्डलीय आयुक्त, सिंहभूम हरी कुमार केशरी के द्वारा किया जायेगा।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements