Advertisements
Spread the love

महादशमी पूजन के साथ टेंटोपोसी गांव में संपन्न हुई पारंपरिक मां बासंती पूजा; केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने माता के दरबार में मत्था टेक सर्वजन सुखाय की मंगल कामना की…

सरायकेला: संजय मिश्रा । श्री श्री 108 बासंती पूजा कमेटी टेंटोपोसी के तत्वावधान टेंटोपोसी गांव में आयोजित की जा रही पारंपरिक मां बासंती पूजा का बृहस्पतिवार को महादशमी पूजन के साथ समापन किया गया।

इस अवसर पर आयोजक कमेटी के अध्यक्ष निर्मल आचार्य, सचिव मानस आचार्य, कोषाध्यक्ष हीरालाल सतपथी एवं अभिषेक आचार्य की देखरेख में व्रतोपनयन संस्कार का आयोजन किया गया। जिसमें पुजारी सष्टिधर आचार्य, गोपाल सतपति एवं नीलकमल तिवारी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 10 बालकों का उपनयन संस्कार किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद अर्जुन मुंडा ने माता के दरबार में उपस्थित होकर मत्था टेका।

मौके पर उन्होंने सर्वजन सुखाय के लिए सुख शांति एवं समृद्धि की माता मंगल प्रार्थना की। मौके पर दर्जनों की संख्या में माता के भक्तों ने पूजा अर्चना कर अपने एवं अपने परिवार के लिए मंगल प्रार्थना की। इसके पश्चात प्रसाद वितरण एवं कलश विसर्जन के कार्यक्रम किए गए। बताते चलें कि श्री श्री 108 बासंती पूजा कमेटी टेंटोपोसी के तत्वावधान वर्ष 1984 से माता के पूजन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसके प्रति गांव सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के भक्तों की भी गहरी आस्था बनी हुई है।

You missed