Advertisements
Spread the love

गुड़ाबांधा: 3 महीने से सार्वजनिक चापाकल खराब, गर्मी के मद्देनजर समाजसेवी रंजीत चाटियाल ने कराया मरम्मत

गुड़ाबांधा प्रखंड के बालिजुड़ी पंचायत अन्तर्गत डुंगरीडीह टोला में करीब 3 महीने से सार्वजनिक चापाकल खराब होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. ग्रामीणों को दूर दूर से पीने की पानी लाना पड़ रहा था. बैशाख महीने में गर्मी को बढ़ते ही मोहल्ले वासियों की समस्याएं और बढ़ने लगी थी. वहीं स्थानीय लोगों ने चापाकल खराब होने की सूचना समाजसेवी रंजीत चाटियाल को दी. इस दौरान ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए समाजसेवी सह जन कल्याण संघर्ष वाहिनी के मुख्य संरक्षक रंजीत चाटियाल ने मिस्त्री बुलाकर चापाकल की मरम्मत करवाई. महीनों बाद चापाकल बन जाने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है. इस दौरान गांव के ग्रामीणों ने बताया की समाजसेवी रंजीत चाटियाल के द्वारा समाज के लोगों के लिए जो नेक कार्य कर रहे हैं, उससे आज की युवा पीढ़ी को सीख लेने की जरूरत है. लोगों की मदद करना ही सच्ची मानव सेवा है. ज्ञात हो की समाजसेवी रंजीत चाटियाल ने क्षेत्र के लोगों को पीने की पानी के लिए करीब 5 साल पहले अपने मां के नाम से दो पानी टंकी दिया हैं, ताकि विभिन्न गांवों के सैकड़ों लोगों को जल समस्या से निदान मिल सके. इस संबंध में समाजसेवी रंजीत चाटियाल ने बताया कि गर्मी का मौसम चल रहा है. गांव के सार्वजनिक चापाकल बेहद उपयोगी हैं. इससे ग्रामीणों के साथ-साथ आने जाने वाले राहगीर भी अपनी प्यास बुझाते हैं. उन्होंने बताया की इस तरह समाजसेवा करते रहेंगे ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति और जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाया जा सके.

Advertisements

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?