Advertisements

सड़क पर बह रहे गंदे पानी से ग्रामीण परेशान, जनप्रतिनिधियों पर आक्रोश जताया …
बहरागोड़ा (देवाशीष नायक) बहरागोड़ा प्रखंड के बरहागाड़िया गांव के एक व्यक्ति के घर से गंदे पानी सड़क पर निकल ने से स्थानिय लोगों को परेशनी हो रही है । वही उन्होंनें कहा की सड़क के किनारे निकासी नाला नहीं होने के कारण सड़क पर बह रहा है.
Advertisements

जिससे सड़क पर राहगिरों को एवं गांव में धर्मिक अनुष्ठान का आयोजन के समय विवाद होने की संभावना बनी रहती है । गांव के ग्रामीण को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं ग्रामीणों का कहना है कि घर से निकलने वाले गंदे पानी नाली नहीं होने के कारण साल भर सड़क पर बहता रहता है.साथ ही नाले निर्माण के लिए संबंधित विभाग तथा जनप्रतिनिधियों को ग्रामीणों द्वारा कई बार अवगत कराया जा चुका है फिर भी कोई पहल नहीं होने से ग्रामीण जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारी पर ं आक्रोश है

