Advertisements

गमहरीया : डुमरी विधायक जयराम महतो ने जेएलकेएम के प्रखंड अध्यक्ष को दी वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं…
रिपोर्टर – जगबंधु महतो
गम्हरिया : प्रखंड के छोटा गम्हरिया स्थित आवास पर रविवार रात करीब 10:30 बजे झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के प्रखंड अध्यक्ष गोपाल महतो को वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं देने डुमरी विधायक जयराम महतो पहुंचे।
उन्होंने नवदंपति को शादी की बधाई देते हुए उनके नए जीवन की मंगलकामना की। इस मौके पर विधायक जयराम महतो ने बताया कि स्वास्थ्य कारणों एवं पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों की वजह से वे शादी समारोह में शामिल नहीं हो सके थे। लेकिन जमशेदपुर में कार्यक्रम संपन्न करने के बाद उन्होंने विशेष रूप से समय निकालकर गोपाल महतो के आवास जाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
जयराम महतो का इस कार्यक्रम में उपस्थिति पार्टी के कार्यकर्ताओं के अतिरिक्त पार्टी में शामिल हुए स्थानीय लोगों का भी आकर्षण का केन्द्र बने हुए थे।
