Advertisements
Spread the love

जिला बार एसोसिएशन इलेक्शन: नामांकन वापसी के दिन दो ने लिए नाम वापस; संयुक्त सचिव से छत्रपति महतो व उपाध्यक्ष पद से सूरज पूर्ति ने लिया नाम वापस…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला: जिला बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर शुक्रवार को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की गई। जिसमें संयुक्त सचिव प्रशासनिक में जलेश कवि, भीम सिंह कुदादा, अंबिका चरण पाणी व छत्रपति महतो ने नामांकन किया था।

नाम वापसी के दौरान छत्रपति महतो ने अपना नाम वापस ले लिया। अब संयुक्त सचिव प्रशासनिक के एक पद के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में है। इसी तरह उपाध्यक्ष के लिए ओमप्रकाश, केदार नाथ अग्रवाल व सूरज पूर्ति ने नामांकन किया था।

जिसमें सूरज पूर्ति ने अपना नाम वापस ले लिया है। नाम की पूरी प्रक्रिया मुख्य चुनाव पदाधिकारी अजीत कुमार दास, सहायक चुनाव पदाधिकारी प्रणव सिंहदेव व सहायक दीनदयाल मिश्रा की उपस्थित में हुई। नाम वापसी के बाद अब जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में 13 पद के लिए 25 उम्मीदवार मैदान में है।

किस पद के लिए कौन उम्मीदवार?:-
अध्यक्ष: प्रभात कुमार महतो व सुबोध चन्द्र हाजरा।
उपाध्यक्ष: ओमप्रकाश, केदार नाथ अग्रवाल।
महासचिव: देवाशीष ज्योतिषी, अरुण कुमार सिंह, निर्मल आचार्य व राजकुमार साहू।
संयुक्त सचिव लाइब्रेरी: तपन कुमार मालाकार व देवरंजन ज्योतिषी।
संयुक्त सचिव प्रशासनिक: जलेश कवि, भीम सिंह कुदादा व अंबिका चरण पाणी।
कोषाध्यक्ष: अभिषेक कुमार, नायकी हेम्ब्रम व लखिन्दर लायक।
सहायक कोषाध्यक्ष: दुर्गा चरण जोंको व प्रकाश ज्योतिषी।
कार्यकारिणी सदस्य: रिंकू सिंहा, प्रदीपतेन्दु रथ, सरोज महाराणा, सुकमती हेस्सा, लोकनाथ केसरी, भीम महतो व रजत पटनायक।

You missed

घाटशिला : पश्चिम बंगाल, असम एवं पुंडूचेरी में भाजपा की जीत से भाजपाइयों में हर्ष की लहर