Spread the love

 

पोटका के हल्दीपोखर के-एल क्लॉथ स्टोर के अपनी दो मंजिलें मकान के कपड़ा गोदाम में लगी भीषन आग गोदाम में रखे कंबल सहित कई चीज जलकर खाक…

पोटका : अभिजीत सेन

Advertisements
Advertisements

पोटका प्रखंड अंतर्गत कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दी पोखर बाजार परिसर में के एल क्लॉथ स्टोर के पीछे दुकानदार का अपना दो मंजिलें मकान में स्थित कपड़ा गोदाम में सोमवार दोपहर करीब1 से 1:30 बजे के अंदर अचानक शर्ट सर्किट हो जाने से गोदाम में आग लग गई। आग लग जाने से कपड़ा गोदाम में स्थित कंबल आदि जलकर खाक हो गई। आग इतनी भीषन लग गई थी की खिड़की से आग की लपटे बाहर आने लगी थी।

वहीं स्थानीय लोगों के द्वारा आग को कंट्रोल करने के लिए पानी का छिड़काव किया गया। आग को कंट्रोल करने के लिए तेज धूप में अपने तीन चक्का रिक्शा से पानी ढोकर लाने में वोका पानी वाला युवक का काफी सहयोग रहा ।

जिसके पश्चात कोवाली थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान पहुंच कर उनके द्वारा आग को काबू में लाने के लिए कई अग्निशमन यंत्रों मगाया गया। कुछ देर बाद दमकल की दो गाड़ियां पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आंग पर काबू पाया गया। घटनास्थल पर मौके पर जिला परिषद सूरज मंडल, पोटका वीडियो अभय कुमार द्विवेदी, हल्दी पोखर पूर्वी पंचायत मुखिया देवी कुमारी भूमिज के साथ आदि लोग पहुंचे हुए थे ।

You missed