Spread the love

राजनगर में बाबूलाल मरांडी की विशाल जनसभा में उमड़ा जनसैलाब, झामुमो के नगर उपाध्यक्ष के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन…

राजनगर(रविकांत गोप):- राजनगर में भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा के समर्थन में राजनगर पूर्वी एवं पश्चिमी मंडल अध्यक्ष की अध्यक्षता में चुनावी जनसभा का आयोजन किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।जहाँ भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ बाबूलाल मरांडी का स्वागत सम्मान किया।मौके पर सिंहभूम लोकसभा चुनाव की भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा,गणेश महाली,रमेश हांसदा, जेबी तुबित,अनन्त राम टुडू, बॉबी सिंह,मनोज चौधरी, जिलाध्यक्ष समेत तमाम बड़े नेतागण शामिल हुए।वहीं पश्चिमी मंडल अध्यक्ष नारायण महतो ने बाबूलाल मरांडी को पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया,वहीं पूर्वी मंडल अध्यक्ष ने श्रीमती गीता कोड़ा को पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया।

Advertisements

 

वहीं चिलचिलाती गर्मी के बावजूद हजारों की संख्या में कार्यकर्ता सम्बोधन सुनने को डटे रहे।इस दौरान बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन पर तंज कसते हुए उन्हें झारखंड के विकास में बाधक करार दिया।सिंहभूम लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा के पक्ष में मतदान को लेकर जनसभा में हेलीकॉप्टर से पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने स्थानीय विधायक सह सूबे के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन पर जोरदार हमला बोलते हुए कई गंभीर आरोप लगाए ।बाबूलाल मरांडी ने कहा कि स्थानीय होने के बावजूद मुख्यमंत्री का गृह जिला आज भी विकास से कोसों दूर है।बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 वर्षों में कई बेहतरीन योजनाओ की सौगात पूरे देश को दी है।

पूरे सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र में 78 हजार बेघर लोगों को रहने के लिए पीएम आवास दिया गया ,20,508 लोगों को उज्जवला गैस योजना का लाभ मिला, 5 लाख लोगों को आयुष्मान कार्ड देकर स्वास्थ्य सुरक्षा दी गई है ।हर घर नल जल योजना से घरों तक पीने का स्वच्छ पानी दिया जा रहा है ,लेकिन केंद्र सरकार के इन योजनाओं पर झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार ग्रहण लगाने पर तुली है।चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा ने कहा कि मोदी सरकार के 10 साल की गारंटी के चलते पूरा विश्वास है कि सिंहभूम से एक कमल जरूर खिल कर दिल्ली जाएगा, गीता कोड़ा ने कहा की झामुमों ने आदिवासियों को ठगने का काम किया है, शिक्षा ,स्वास्थ्य से वंचित रखा है ,अब वक्त आ गया है कि 13 मई को भाजपा के पक्ष में मतदान कर मुंहतोड़ जवाब देना है।

गणेश महाली की अगुवाई में झामुमों छोड़ सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन।

जनसभा में बड़ी संख्या में झामुमों के सरायकेला नगर उपाध्यक्ष भोला महंती संग सैकड़ो युवा कार्यकर्ताओं ने भाजपा पार्टी का दामन थामा लिया,जिन्हें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने माला पहना कर व भाजपा का पट्टा पहना कर स्वागत किया।

जनसभा में आजसू कार्यकर्ता भी भारी संख्या में उपस्थित थे।
भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ साथ भाजपा के सहयोगी पार्टी आजसू ने भी इस जनसभा में अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर संगठन की मजबूती के परिचय दिया।वहीं आजसू पार्टी के प्रखंड प्रभारी दिनेश हांसदा ,प्रखंड अध्यक्ष सालखन टुडू,चुनका मार्डी,दिलीप महतो,अंगूर महतो समेत सैकड़ों आजसू कार्यकर्ता जनसभा में उपस्थित हुए, वहीं बाबूलाल मरांडी से मिले,और उन्हें विश्वास दिलाया कि एनडीए गठबंधन मजबूती के साथ इस लोकसभा चुनाव में श्रीमती गीता कोड़ा को भारी मतों से विजयी बनाएंगे।

Advertisements

You missed