Advertisements
Spread the love

गांजा सप्लायर का मुख्य सरगना मोतीलाल साहू गिरफ्तार ,भेजा गया जेल  . . .

  • अभिजीत सेन।

पूर्वी सिंहभूम कोवाली थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों के होटल एवं दुकानों में पिछले 5 सालों से तिरिंग थाना अंतर्गत रहने वाला मोतीलाल साहू द्वारा अवैध तरीका से गांजा सप्लाई किया जा रहा था। जिसको पुलिस द्वारा पकड़ कर जेल भेज दिया गया। वही कोवाली पुलिस को लगातार सुचना मिल रही थी कि कोवाली थाना क्षेत्र के विभिन्न जगह विभिन्न गांव में ज्यादा से ज्यादा युवा पीढ़ीओ नशा का आदि हो रहे हैं। जिसको लेकर कोवाली थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान ने 22 अप्रैल को प्रधान होटल में टीम बनाकर छापेमारी करके गांजा बेचने वाला सुकू महाकुड़ को न्यायिक हिरासत में भेजे था। जिसके पश्चात गांजा तस्करी के मुख्य सरगना को पकड़ने के लिए कोवाली पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही थी। इसी बीच में उड़ीसा के तिरिंग थाना क्षेत्र के तीरिंग से गांजा सप्लायर के मुख्य सरगना मोतीलाल साहू को पुलिस पकड़ने में सफलता हासिल की है ।जिसे पकड़ कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Advertisements

You missed

पोटका : क्या स्थानीय जन प्रतिनिधि को है ख्याल, बुंद-बुंद पानी के लिए तरस रहा है जनजीवन?