Advertisements
Spread the love

भीषण गर्मी में वॉइस ऑफ ह्यूमैनिटी के सदस्यों ने किया रक्तदान; लोगों से भी आगे आने की अपील . . .

सरायकेला : SANJAY

शहर की लोकप्रिय समाजिक संस्था वॉइस ऑफ ह्यूमैनिटी के सह संस्थापक स्वर्गीय महेश सिन्हा जी की पुण्यतिथि में टीम के सदस्यों ने बिष्टुपुर बल्ड बैंक पहुंच कर स्वयं रक्तदान किया और रक्तदान के माध्यम से स्वर्गीय महेश सिन्हा जी को अपनी श्रद्धांजलि दी और उन्हें याद कर नमन किया। वॉइस ऑफ ह्यूमैनिटी के संस्थापक हरि सिंह राजपूत ने कहा कि इस भीषण गर्मी में लोग रक्तदान कम करते है और बल्ड बैंक में रक्त लेने वाले लोगो की संख्या उतनी ही रहती है, जिससे कई बार लोगो को ब्लड मिलने में काफी दिक्कत होती है, इसी वजह से टीम के लोगो ने यह तय किया कि सभी लोग स्वयं जाकर रक्तदान कर मरीजों के लिए जीवनरक्षक बनने का छोटा सा प्रयास करेंगे। कार्यक्रम में शामिल हरि सिंह राजपूत, सुखविंदर सिंह, गगनदीप सिंह, शुभम सिंह, ऋषभ, उपेंद्र, महेश,बबलू, कालिका राय, सौरव व अन्य मौजूद रहे।

You missed