Advertisements
Spread the love

मतदान करेगा सरायकेला; एसडीओ ने किया लोगों को जागरूक करने का प्रयास . . .

सरायकेला : SANJAY

लोकसभा चुनाव-2024 में मतदाता जागरूकता को लेकर सोशल मीडिया कैंपेनिंग “#मैं भी इलेक्शन एंबेसडर” कार्यक्रम के अवसर पर अनुमंडल कार्यालय परिसर में शाम को जुटकर लोगों ने संदेश दिये कि आगामी 13 मई को मतदान करेगा सरायकेला। कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला सुनील कुमार प्रजापति ने उपस्थित लोगों का संदेश दिया कि मतदान करेगा सरायकेला। मौके में उन्होंने “मैं भी इलेक्शन एंबेसडर”
(#MainBhiElectionAmbassador) सोशल मीडिया कैंपेनिंग के लिए लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया। कार्यक्रम में पुलिस, प्रशासनिक पदाधिकारी, कर्मचारी, चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी, मारवाड़ी युवा मंच के सदस्यगण, मीडिया कर्मी, आम जनता में वोट पर्व का उल्लास देखा गया। बताते चलें कि आगामी 13 मई को सिंहभूम एवं खूंटी संसदीय क्षेत्र अंतर्गत सरायकेला अनुमंडल क्षेत्र के भी मतदाता मतदान करेंगे।

You missed