
इंडिया गठबंधन प्रत्याशी का ईचागढ़ विधान सभा में तुफानी दौरा, दर्जनों गांव के घर-घर में चलाया जनसर्म्पक अभियान, झामुमो के विधायक सहित पूर्व मंत्री ने मांगा समर्थन…
चाण्डिल (सुदेश कुमार)ः इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार यशस्विनी सहाय रांची संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के ईचागढ़ विधान सभा का आज तुफानी दौरे पर । आज सुबह से ही सिल्ली विधानसभा क्षेत्र के सोनाहातु, जामुदाग, बारेंदा के रास्ते इंडिया प्रत्याशी ईचागढ़ प्रखंड के मिलन चौक दलबल के साथ पहुंची. । दौरे में ईचागढ़ की विधायक सविता महतो और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय के साथ पदयात्रा कर लोगों से यशस्वी सहाय के समर्थन मांगा. यशस्विनी सहाय ने देश की दिशा और दशा तय करने के लिए होने वाले चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में समर्थन में मतदान करने की अपील की.

वही ईचागढ़ विधायक सविता महतो पदयात्रा में शामिल होने से महागठबंध में शामिल सभी दल ईचागढ़ में एकजूट देखा जा रहा है । झामुमो इंडिया प्रत्याशी के पक्ष में मजबूती के साथ खड़ा है. झामुमो के विधायक सविता महतो ने कहा कि महागठबंधन के प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित है ।. ईचागढ़ के लोग भी अब भाजपा के जुमलो से छुटकारा पाना चाहते हैं. इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि लोगों को सजग होकर अपने मुद्दों को ध्यान में रखते हुए मतदान करने की जरूरत है. भाजपा के झूठे वादों और जुमलों से देश बर्बादी की ओर जा रहा है.
Related posts:

