Advertisements
Spread the love

आम बागवानी में लगी आग,बागवानी जलकर हुआ खाक…

ईचागढ़ (सुदेश कुमार) : ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के डुमरा में मनरेगा योजना का आम बागवानी में आग लग गई, जिससे आम का सैकड़ों पेड़ जलकर राख हो गया। 5 एकड़ जमीन पर लगे 5 किसानों का आम बागवानी में आग लग गई। देखते ही देखते आम बागवानी जलकर राख हो गया। सुचना मिलते ही बीपीओ निपेन प्रधान व पंचायत कर्मियों ने बागवानी का निरीक्षण किया एवं क्षति का जायजा लिया।

Advertisements

वर्ष 2019-20 को मनरेगा योजना के तहत आम बागवानी लगाया गया था। किसान राज किशोर सिंह मुंडा,सबंत सिंह मुंडा,मोहन सिंह मुंडा,आरीफ अली एवं मोहम्मद हबीबुल्लाह के जमीन पर आम बागवानी किया गया था। बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा आग लगा दिया गया है। आग लगने से 5 एकड़ में लगे आम फलों से भरा सैकड़ों वृक्ष जलकर राख हो गया। आरीफ अली ने बताया कि आम बागवानी के बीच सब्जी खेती भी किया जाता है। उन्होंने कहा कि रात को किसी के द्वारा आग लगा दिया गया है। उन्होंने कहा कि आम बागवानी में आम का फल भी लगा हुआ था,जो पुरी तरह से जलकर नष्ट हो गया।