Advertisements
Spread the love

झारखंड साइक्लिंग एसोसिएशन का जिला अध्यक्ष बने संजय चौधरी, कहा दायित्व को निष्ठा के साथ निभाने का प्रयास करेंगे…

चांडिल (सुदेश कुमार )। संजय चौधरी को झारखंड साइक्लिंग एसोसिएशन का जिला अध्यक्ष बनाया गया इसकी जानकारी एसोसिएशन के जनरल सचिव शैलेंद्र कुमार पाठक ने एक पत्र जारी कर दिया संजय चौधरी को झारखंड साइक्लिंग एसोसिएशन का अध्यक्ष दिलीप कुमार गुप्ता को सचिव एवं निरंजन महतो को कोषाध्यक्ष मनोनित किया है।

Advertisements

एसोसिएशन के जनरल सचिव शैलेंद्र कुमार पाठक ने उम्मीद जताया की नई कमेटी सरायकेला खरसावां जिले में साइक्लिंग के खेल को सक्रिय रूप से विकसित और बढ़ावा देगी साथ ही जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करेगी तथा जेसीए की भूमिका के तहत राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में भाग लेगी तथा बेहतर प्रदर्शन करेगी।

जिला अध्यक्ष बनने पर संजय चौधरी ने कहा की एसोसिएशन ने जो दायित्व सौंपा है, उस दायित्व को निष्ठा के साथ निभाना का प्रयास करेंगे। संजय चौधरी को झारखंड साइक्लिंग एसोसिएशन का जिलाअध्यक्ष बनाये जाने पर भाजपा नेता अरुण सिंह, श्री श्याम कला भवन के उपाध्यक्ष राजीव साव, समाजसेवी गणेश वर्मा, ने बधाई दी एवं खुशी जताई

You missed