एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत श्री झारखंड सीमेंट प्लांट में 200 पौधों का किया गया पौधारोपण…
सरायकेला: संजय मिश्रा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ किए गए एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत श्री झारखंड सीमेंट प्लांट में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसकी शुरुआत पर्यावरण की रक्षा के प्रति सामूहिक शपथ के साथ की गई। मौके पर इकाई प्रमुख सर्वेश्वर मोहंती, तकनीकी प्रमुख संदीप सिंह बिसेन एवं इंचार्ज ओएचसी सानूब टीएस की प्रमुख उपस्थिति में संयंत्र के अधिकारी, कर्मचारी एवं कामगारों द्वारा प्लांट प्रांगण में लगभग 200 उपयोगी पौधों का पौधारोपण किया गया।
मौके पर अपने संबोधन में इकाई प्रमुख सर्वेश्वर मोहंती ने बताया कि हमारा शरीर पंचतत्व से बना है। और इन पांच तत्वों का संबंध वृक्ष से और वृक्ष का संबंध पर्यावरण से है। इसलिए सभी को स्वयं और पृथ्वी के उत्थान के लिए अधिक से अधिक पौधा लगाना और उसकी सुरक्षा करते हुए विकसित करना चाहिए। तथा पर्यावरण की रक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करना चाहिए।
कार्यक्रम के समापन पर संयंत्र के पर्यावरण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी अमित दीक्षित ने कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सभी का आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया। साथी पर्यावरण की रक्षा के लिए पौधारोपण कर हरियाली विकसित करने पर बल देते हुए कार्यक्रम का समापन किया।