Advertisements
Spread the love

“एक पेड़ मां के नाम” के तहत प्रथम चरण में 5000 पौधे लगाने का लक्ष्य: उदय सिंहदेव…

 सरायकेला: संजय मिश्रा । “एक पेड़ मां के नाम” अभियान को लेकर एक वर्चुअल बैठक भाजपा जिला अध्यक्ष उदय सिंहदेव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिला के सभी मंडल अध्यक्ष शामिल रहे। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सरायकेला-खरसावां जिले में भाजपा द्वारा विभिन्न मंडलों के माध्यम से 5000 पौधा लगाया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक मंडल को आवश्यकता अनुसार पौधे जिला कार्यालय से रविवार को दिए जाएंगे।

जिला अध्यक्ष ने बताया कि एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम प्रत्येक मंडल के बुथ स्तर तक करना है। पेड़ को अपनी मां के नाम के साथ लगाते हुए सेल्फी लेनी है। और उसको सरल ऐप और सोशल मीडिया अखबारों में प्रचारित करना है। इसे लेकर सोमवार एवं मंगलवार को सभी मंडलों में पौधारोपण कार्यक्रम का स्पेशल ड्राइव चलेगा। मंडल अध्यक्षों से आग्रह किया गया कि उनके मंडल में सोमवार और मंगलवार को पौधारोपण हेतु चिन्हित स्थान, दिन और समय जिला कमेटी में उपलब्ध कराना है। सोमवार को प्रात: 10:00 बजे से जिला अध्यक्ष द्वारा जिला कार्यालय में पौधारोपण कार्यक्रम किया जाएगा।

जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश के निर्देशानुसार कार्यक्रम को सफल बनाने में राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, जिला कार्य समिति, मंच एवं मोर्चा के अध्यक्ष एवं उनकी टीम तथा सभी कार्यकर्ता योगदान देगें। बैठक में कार्यक्रम के जिला संयोजक मनोज कुमार चौधरी, सहसंयोजक अमित केसरी, युधिष्ठिर महतो एवं सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष शामिल हुए।

You missed