Advertisements
Spread the love

दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल के छत से कूदा युवक, इलाज के दौरान मौत…

दुमका के पीजेएमसीएच अस्पताल की दूसरी मंजिल से कूदकर युवक ने अपनी जान दे दी. वह रामगढ़ थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव का निवासी था.

 

दुमका ब्यूरो (मौसम गुप्ता)  दुमका में स्थित फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मेडिसिन वॉर्ड में भर्ती युवक ने शनिवार अहले सुबह दूसरी मंजिल की छत से कूदकर अपनी जान दे दी. मृतक की पहचान प्रकाश मरांडी (26 साल) के रूप में हुई है. वह रामगढ़ थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव का रहने वाला था. युवक के साथ उस वक्त कोई भी परिजन अस्पताल में मौजूद नहीं था. घटना के बाद अन्य मरीज के परिजनों के बीच चीख पुकार मच गयी.

Advertisements

युवक के आत्महत्या करने की कोई स्पष्ट वजह अब तक सामने नहीं आयी है. दुमका पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. बताया जाता है कि शनिवार सुबह करीब तीन बजे अस्पताल में भर्ती युवक अचानक अपने वॉर्ड से बाहर निकला और छत से कूद गया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. इसके बाद अस्पताल कर्मियों ने उन्हें आनन फानन में उसका इलाज शुरू कर दिया. लेकिन काफी प्रयास के बाद भी उन्हें नहीं बचाया जा सका. सुबह सात बजे इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.