Spread the love

बहरागोड़ा : झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ दिनेश कुमार षाड़ंगी ने खंडामौदा पंचायत में स्वर्गीय कालीपद त्रिपाठी के मूर्ति का किया अनावरण

बहरागोड़ा (देवाशीष नायक) बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के शनिवार को खंडामौदा ग्राम पंचायत में पंचायत के स्वर्गीय कालीपद त्रिपाठी का मूर्ति का अनावरण किया गया। कालीपद त्रिपाठी हाला के पूर्व मुखिया थे। इस दौरान कालीपद त्रिपाठी के मूर्ति का अनावरण झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ दिनेश कुमार षाड़ंगी ने पंचायत परिसर में अवस्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के मूर्ति में माल्यार्पण कर किया। पूर्व मुखिया कालीपद त्रिपाठी के जीवनी के बारे में मुख्य अतिथि डॉ दिनेश कुमार षडंगी ने विस्तार पूर्वक वर्णन किया। उन्होंने कहा कि उनका जन्म वर्ष 1907 में हुआ था। गांव में प्राथमिक शिक्षा प्राप्त करने के बाद झाड़ग्राम में उच्च शिक्षा प्राप्त किए थे। वो पहले खंडामौदा मध्य विद्यालय में शिक्षकता किए। देश के स्वतंत्रता के लिए वो सक्रिय योगदान दिए। वे दो बार मुखिया पद पर विजयी हुए थे। उनके समय में पंचायत क्षेत्र में सर्वांगीण विकास हुआ था। वे एक कुशल ड्रामाट्रीस्ट भी थे। मुखिया पद पर रहते हुए 7 अगस्त 1981 में उनका निधन हुआ था। मुखिया पंचानन मुंडा ने भी पूर्व मुखिया के बारे में विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। मंच का संचालन सेवानिवृत्त शिक्षक मनोरंजन गिरी ने किया। इस मौके पर मुखिया पंचानन मुंडा, पंचायत कमेटी के सभी सभी सदस्य, सहायिका, सेविका, समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे.

Advertisements

You missed