Advertisements
Spread the love

चाकुलिया के उदाल गाँव में मृतक परिवार के आश्रितों को कुणाल षड़ंगी ने की आर्थिक मदद

चाकुलिया (विश्वकर्मा सिंह) प्रखंड के कालापाथरा पंचायत के उदाल गाँव के बुकैधी टोला निवासी रंजन दिगार का कुछ दिन पहले निधन हो गया था. परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण श्राद्धकर्म में कठिनाइयाँ आ रही थीं, जिससे परेशान परिवार ने पूर्व विधायक कुणाल षड़ंगी से मदद की गुहार लगाई. इसकी सूचना पाकर कुणाल षड़ंगी ने तुरंत परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे. उन्होंने परिवार को राशन सामग्री उपलब्ध कराई और साथ ही आर्थिक मदद भी दी, ताकि श्राद्धकर्म की प्रक्रिया में कोई बाधा न आए. इस मौके पर चंदन चौधरी, जितेन नायक, मोंटू चौधरी, बसुदेव दिगार, रविन नायक, दीपक दिगार, विकास चौधरी, और रविंद्र नायक भी मौजूद थे.

Advertisements

You missed

जमशेदपुर : लखाईडीह के ग्राम प्रधान कान्हु राम टुडू को बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित