Advertisements

चाकुलिया रेलवे स्टेशन के समीप ट्रैक से जीआरपी ने अज्ञात 55 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति का शव किया बरामद
चाकुलिया (विश्वकर्मा सिंह) चाकुलिया रेलवे स्टेशन के समीप सोमवार की शाम अप लाइन के पोल संख्या 182/35ए के पास जीआरपी ने अज्ञात 55 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद किया है. इसकी सूचना पाकर घटनास्थल पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. घटना की सूचना पाकर जीआरपी प्रभारी दया नंद दास, एएसआई अनिल मरांडी और गंगाबली चौधरी घटनास्थल पर पहुंचे और शव का पंचनामा कर कब्जे में ले लिया. आशंका जताई जा रही है कि किसी ट्रेन की चपेट में आकर या फिर किसी ट्रेन से गिरने से अधेड़ की मौत हुई है. मृतक गंजी, लूंगी और ब्लू रंग का हाफ पैंट पहने हुए हैं. पास में ही पीला रंग का एक थैला और एक छाता गिरा हुआ है. मृतक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.
Advertisements

Related posts:
SARAIKELA : अब सीसीटीवी के निगहबानी में औषधि प्रतिष्ठानों में मिलेगी औषधियां; नशीली दवाओं और मादक द्...
पोटका : मंईया सम्मान यात्रा के तहत, विधायक संजीव सरदार के नेतृत्व में पोटका में ग्रामीणों के द्वारा ...
दक्षिण पूर्व रेलवे द्वारा आज 183 टन लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन के साथ पाँचवीं ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन बा...

