Spread the love

भाजपा नेता सरोज महापात्र ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री झारखंड टाइगर चम्पाई सोरेन से की मुलाकात, अंगवस्त्र पहनाकर किया स्वागत

चाकुलिया (विश्वकर्मा सिंह) झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री झारखंड टाइगर चम्पाई सोरेन से उनके जिलिंगगोडा गांव स्थित आवास पर जाकर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सह समाजसेवी सरोज महापात्र ने मुलाकात की. इस दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेने पर भाजपा नेता सरोज महापात्र ने चम्पाई सोरेन को भगूआ रंग का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया. भाजपा नेता सरोज महापात्र ने इस सन्दर्भ में बताया चम्पाई सोरेन दादा के भाजपा में शामिल होने पर झारखंड में परिवर्तन की लहर आ रही है. चम्पाई दा के साथ भाजपा नेता सरोज का पिछले पच्चीस सालों से व्यक्तिगत सम्बन्ध है. भाजपा नेता सरोज ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चम्पाई दा के साथ चर्चा किया. उन्होंने चम्पाई सोरेन को बहरागोडा विधानसभा क्षेत्र में आने के लिए अनुरोध भी किया. चम्पाई साइन बहुत जल्द बहरागोडा विधानसभा क्षेत्र में आयेंगे इसकी जानकारी भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सरोज महापात्र ने दी.

Advertisements
Advertisements

You missed