Advertisements

दुमका एसपी महिला कॉलेज में कॉमन सर्विस सेंटर का उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य डॉ राकेश कुमार ने किया…
दुमका ब्यूरो : मौसम गुप्ता
Advertisements

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ राकेश कुमार ने कहा कि यह सेंटर छात्राओं को सस्ते दर पर ई-सेवाएं उपलब्ध कराएगा। अब छात्राओं को अपना नामांकन करना, फॉर्म भरना आदि सस्ता होगा। छात्राओं को बाहर लाइन में नहीं लगना होगा।
उन्होंने कहा कि छात्राओं के लिए फॉर्म भरना, जाति प्रमाणपत्र आदि सभी कार्य आसानी से हो जाएंगे। अब छात्राओं को अपने डिजिटल कार्यों के लिए कैफे के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उनका समय का भी बचत होगा और सारा कार्य भी आसानी से हो जाएगा। इस अवसर पर जिला प्रबंधक सीएससी, शुभम झा सहित कई शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मी व छात्राएं मौजूद थे। सबसे पहले प्राचार्य ने अपना स्वयं का पैन कार्ड के रजिस्टर्ड पते को अपडेट करवाया।
Related posts:

