Spread the love

 

पोटका के जुड़ी स्टेडियम में भाजपा के द्वारा परिवर्तन यात्रा सभा का आयोजन…

जामशेदपुर/ पोटका ; अभिजीत सेन।

.. पूर्वी सिंहभूम पोटका प्रखंड के जुडी नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम मे भारतीय जनता पार्टी के द्वारा परिवर्तन यात्रा सभा का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम मे 10,000 हजार से ज्यादा लोग पहुंचे हुए थे। परिवर्तन यात्रा सभा कार्यक्रम मे पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व केंद्रीय मंत्री विशेस्वर टुडू,पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, सांसद विधुत वरण महतो, पूर्व विधायक मेनका सरदार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेसानंद गोस्वामी,एसटी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता उपेंद्र सरदार, जिला अध्यक्ष सुधांसु ओझा, जिला मंत्री गणेश सरदार, जिला एस्टी मोर्चा के मंत्री मनोज सरदार, सविता सरदार, सूरज मंडल, देवी कुमारी भूमिज, दुखनी माई सरदार, बिना मुंडा, चंद्रशेखर गुप्ता, स्वपन मित्रा सचिन बारिक, समेत पार्टी के तमाम पदाधिकारी महजूद रहें।

कार्यक्रम में सभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा की झामुमो सरकार लोगो को ठग रही हैं, इस बार जाना लगभग उनका तय हैं,मईया योजना के नाम पर केवल ठगने का काम किया जा रहा हैं,यह सरकार राज्य की जनता और संसाधनों को दोहन कर रही हैं,कमीशन खोरी और भरस्टाचार काफ़ी बढ़ गई हैं इस बार झारखण्ड मे परिवर्तन की लहर हैं और भाजपा की सरकार बन रही हैं।.

पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा की इस बार झारखण्ड मे परिवर्तन की लहर चारो तरफ दिखाई पड़ रही हैं, भाजपा की सरकार बनना तय हैं, झारखण्ड मे घुसपैठ काफ़ी बढ़ गई हैं, भाजपा ही घुसपैठ को बाहर करेंगी।एसटी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता उपेन्दर नाथ सरदार ने कहा की लोगो की भीड़ ही बता दिया परिवर्तन की लहर हैं,और कोल्हान मे 14 सीट भाजपा ला रही हैं, गठबंधन की सरकार से जनता परेशान हैं।

 

Advertisements

You missed