Spread the love

नवोदय विद्यालय बड़ागुड़ा से 10 कक्षा का सुमित नायक स्कूल परिसर से लापता….

बहरागोड़ा: देवाषीश नायक बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत नवोदय विद्यालय बड़ागुड़ा से एक 10 क्लास का सुमित नायक नामक लड़का मंगलवार बुधवार रात को स्कूल परिसर के कैंपस से गायब हो गया है. इसकी जानकारी तब हुई जब उसके दोस्तों ने स्कूल के पाचार्य को बताया. गायब होने की सूचना मिलने पर स्कूल में अफरा तफरी मच गई.उक्त लड़का को स्कूल कैंपस के चारों और ढूंढा गया लेकिन वह लड़का कहीं नहीं मिली सिर्फ ही नहीं स्कूल की चार दिवार के बाहर भी ढूंढने पर कहीं नहीं मिली. उक्त लड़का के दोस्तों ने कहा की सुमित विगत रात्रि उसके बेड में नहीं सोकर दरवाजा के पास नीचे सोया था. पूछने पर उसने कहा था मेरा बेड गंदा हो गया है इसीलिए मैं यहां सो रहा हूं उसने अपना बैग लेकर स्कूल से गायब हो गया है .

Advertisements
Advertisements

चारों तरफ ढूंढने के बाद भी जब लड़का नहीं मिली तब स्कूल की तरफ से दोमजुडि पंचायत अंतर्गत बनाबूड़ा गांव में लड़का के माता-पिता को इस बारे में सूचना दी गई कुछ ही देर बाद लड़के के माता-पिता स्कूल पहुंचे उन्होंने भी लड़के के सारे रिश्तेदार को फोन करके ढूंढने की कोशिश किया पर लड़का नहीं मिली . लड़का किसी रिश्तेदार के घर भी नहीं गया है .

हां लड़का गायब हुआ है वह लड़का बीते मंगलवार को ही स्कूल आया था उसके पहले वह छुट्टी में था स्कूल आने के बाद सब कुछ नॉर्मल था रात में खाना खाकर वह सोने चला गया फिर सुबह 5 बजे प्रार्थना सभा होती है उसी वक्त वह लड़का नहीं मिलने पर स्कूल प्रबंधन को यह बात पता चली उसके बाद हमने जांच पड़ताल किया लेकिन अभी तक लड़का का पता नहीं चल पाया है.

Advertisements

You missed